Friday, June 11, 2010

कलम, आज उनकी जय बोल

जला अस्थियां बारी-बारी
चिटकाई जिनमें चिंगारी,
जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर
लिए बिना गर्दन का मोल।
कलम, आज उनकी जय बोल


जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन
मांगा नहीं स्नेह मुंह खोल।
कलम, आज उनकी जय बोल


पीकर जिनकी लाल शिखाएं
उगल रही सौ लपट दिशाएं,
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल।
कलम, आज उनकी जय बोल


अंधा चकाचौंध का मारा
क्या जाने इतिहास बेचारा,
साखी हैं उनकी महिमा के
सूर्य चन्द्र भूगोल खगोल।
कलम, आज उनकी जय बोल

रामधारी सिंह "दिनकर" 

(source - http://www.kavitakosh.org/)

Thursday, June 3, 2010

श्रद्धांजलि

(In DD-MM chronological order starting from 1st April - New Year Day of Indian Calendar)

केशव बलिराम हेडगेवार (Keshava Baliram Hedgewar): April 1, 1889 (जन्म)
शिवाजी (Shivaji): 3 April 1680 (निर्वाण)
जलियांवाला बाग़ (Jallianwala Bagh): April 13, 1919
सुखदेव थापर (Sukhdev Thapar): 15 May 1907 (जन्म)
बिपिन चंद्र पाल (Bipin Chandra Pal): 20 May, 1932 (निर्वाण)
विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar): May 28, 1883 (जन्म)
पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर (Punyashlok Rajmata Ahilyabai Holkar): 31 May 1725 (जन्म)
माधव सदाशिव गोळवलकर (Madhav Sadashiv Golwalkar): June 5, 1973 (निर्वाण)
चित्तरंजन दास (Chittaranjan Das): June 16, 1925 (निर्वाण)
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmibai): 17 June 1858 (निर्वाण)
केशव बलिराम हेडगेवार: June 21, 1940 (निर्वाण)
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda): July 4, 1902 (निर्वाण)
बटुकेश्वर दत्त (Batukeshwar Dutt): 20 July 1965 (निर्वाण)
बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak): 23 July 1856 (जन्म)
चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad): July 23, 1906 (जन्म)
बाल गंगाधर तिलक: August 1, 1920 (निर्वाण)
पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर: 13 August 1795 (निर्वाण)
महर्षि अरविंद (Sri Aurobindo): August 15, 1872 (जन्म)
रामकृष्ण परमहंस (Sri Ramakrishna Paramahamsa): August 16, 1886(निर्वाण)
शिवराम हरि राजगुरु (Shivram Hari Rajguru): August 24, 1908 (जन्म)
भगत सिंह (Bhagat Singh): 27 September 1907 (जन्म)
अशफाकुल्ला ख़ान (Ashfaqulla Khan): October 22, 1900 (जन्म)
भगिनी निवेदिता (Sister Nivedita): October 13, 1911 (निर्वाण)
भगिनी निवेदिता: October 28, 1867 (जन्म)
चित्तरंजन दास: November 5, 1870 (जन्म)
बिपिन चंद्र पाल: November 7, 1858 (जन्म)
बटुकेश्वर दत्त: 18 November 1910 (जन्म)
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई: c.19 November 1835 (जन्म)
महर्षि अरविंद: December 5, 1950 (निर्वाण)
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल (Pandit Ramprasad Bismil): 18th December 1927 (निर्वाण)
अशफाकुल्ला ख़ान: December 19, 1927 (निर्वाण)
ठाकुर रोशन सिंह (Thakur Roshan Singh): December 20, 1927 (निर्वाण)
राजमाता जीज़ाबाई (Rajmata Jijabai): 12 January 1598 (जन्म)
स्वामी विवेकानंद: January 12, 1863 (जन्म)
ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान (Khan Abdul Ghaffar Khan): 1890 (जन्म) - 20 January 1988 (निर्वाण)
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose): 23 January 1897 (जन्म)
लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Rai): 28 January 1865 (जन्म)
रामकृष्ण परमहंस: February 18, 1836 (जन्म)
शिवाजी: 19 February 1630 (जन्म)
माधव सदाशिव गोळवलकर: February 19, 1906 (जन्म)
विनायक दामोदर सावरकर: February 26, 1966 (निर्वाण)
चंद्रशेखर आज़ाद: February 27, 1931 (निर्वाण)
भगत सिंह: 23 March 1931 (निर्वाण)
सुखदेव थापर: 23 March 1931 (निर्वाण)
शिवराम हरि राजगुरु: 23 March 1931 (निर्वाण)

(to be updated regularly, information provided is welcomed)

Sources:
1. Wikipedia: www.wikipedia.org

सृष्टि सृजन (Origin of Universe)

सृष्टि से पहले सत नहीं था
असत भी नहीं
अंतरिक्ष भी नहीं
आकाश भी नहीं था
छिपा था क्या, कहाँ
किसने ढका था
उस पल तो
अगम अतल जल भी कहां था|

(ऋग्वेद सूक्तं presented in form of a poem)